English News

  • youtube
  • facebook
  • twitter

महिलाओं पर टिकी कांग्रेस, 40% सीट के बाद मुफ्त सिलेंडर का वादा

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी यूपी चुनाव जीतने के लिए महिलाओं को साधने पर जोर लगा दिया है। (Photo Source: REUTERS/Pawan Kumar/File Photo)

[ADINSETER AMP]

वर्षों से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए बुरी तरह से छटपटा रही है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच रणनीति बनाने के लिए लगातार मंथन चल रहा है। कई तरह के वादे और आश्वासन की झड़ी लगाई जा रही है।

: खास बातें :
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रतिमाह 10,000 रुपए मानदेय तथा एक हजार रुपए प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन देने का आश्वासन

पार्टी राज्य में सरकार बनने पर प्रदेश  की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का ऐलान पहले ही कर चुकी है

अब नए दांव के तहत पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने महिलाओं को लुभाने की नई कोशिश की है। पहले उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश में पार्टी 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देगी, अब उन्होंने महिलाओं की जरूरतों को देखते हुए कई नई लुफावने वादे किए हैं। उनके लिए नए घोषणा पत्र तैयार किया है।

[ADINSETER AMP]

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणापत्र तैयार किया है। प्रियंका ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने इसे समझते हुए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।”

उन्होंने इसी ट्वीट में घोषणा पत्र में शामिल कुछ वादों का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का प्रबंध होगा।”

READ: मैं ही स्थायी अध्यक्ष हूं, मुझसे बात करें; G-23 से सोनिया गांधी ने कहा

[ADINSETER AMP]

ALSO READ: दिल्ली में पानी के लिए ‘खेला’, AAP ने किया BJP को पानी-पानी

प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी टैग की, जिसमें महिलाओं को लेकर कई वादों का जिक्र है। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपए मानदेय देने, नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, 1000 रुपए प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन देने और उत्तर प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश भर में 75 दक्षता विद्यालय खोलने के वादे शामिल हैं।

[ADINSETER AMP]

गौरतलब है कि कांग्रेस का खोया जनाधार वापस दिलाने की कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी अपने चुनाव अभियान के दौरान खास तौर पर महिलाओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। इससे पहले, वह उत्तर प्रदेश की छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

कांग्रेस पार्टी अपनी इस कोशिश में कितना सफल होगी और अब यह कितना कारगर होगा, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक बात तो तय है कि महिलाओं के वोट एकतरफा हासिल करने की कांग्रेस की कोशिशों को दूसरी पार्टियां इतनी आसानी से पूरा नहीं होने देंगी। इसके लिए वे भी ऐसे ही वादे और आश्वासन देकर जनता के सामने कई विकल्प रखेंगी।

CMARG (Citizen Media And Real Ground) is a research-driven media platform that focuses on real issues, timely debates, and citizen-centric narratives. Our stories come from the ground, not from the studio — that’s why we believe: “Where the Ground Speaks, Not the Studios.” We cover a wide range of topics including environment, governance, education, economy, and spirituality, always with a public-first perspective. CMARG also encourages young minds to research, write, and explore bold new ideas in journalism.

[ADINSETER AMP]
Exit mobile version